LNMU UG 3rd Semester Exam Form 2024-28 : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के द्वारा आज 18 मार्च 2026 को एक नोटिस जारी किया गया है, यह नोटिस सेमेस्टर 3 सत्र 2024-28 के सभी छात्र एवं छात्राओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके मुताबिक जानकारी सामने आ रहा है कि सेमेस्टर 3 का एग्जाम फॉर्म वर्ष 2026 में भरने की प्रक्रिया को 23 मार्च 2026 से प्रारंभ कर दिया जा रहा है ।
सभी उम्मीदवार लोगों को एग्जामिनेशन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया का उपयोग करना होगा। सभी अभ्यर्थी लोग बिना विलंब शुल्क का 1 अप्रैल 2026 को आखिरी तिथि ध्यान में रखते हुए एग्जामिनेशन फॉर्म को जमा कर सकते हैं। जबकि विलंब शुल्क के साथ 02 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल 2026 तक फॉर्म विश्वविद्यालय के द्वारा लिया जाएगा।